विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

आत्मा व खाद्य सुरक्षा मिशन की बैठक में कृषि योजनाओं पर बनी कार्ययोजना

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

आत्मा व खाद्य सुरक्षा मिशन की बैठक में कृषि योजनाओं पर बनी कार्ययोजना

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आत्मा शासकीय निकाय (एजीबी) एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन कार्यकारी समिति (डीएफएसएनएम-ईसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह अध्यक्ष, आत्मा आलोक कुमार ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि प्रसार कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन वर्क प्लान, किसान प्रशिक्षण, अध्ययन भ्रमण, कृषक क्षमता विकास, किसान मेला, प्रदर्शनी, कृषक पाठशाला, फल एवं सब्जी प्रदर्शन और किसान-वैज्ञानिक संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि किसान आधारित गतिविधियों के लिए 2.64 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इच्छुक और प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अन्य किसानों के लिए प्रेरक बनाया जाए, ताकि आधुनिक खेती को बढ़ावा मिल सके।

बैठक में जिले में काजू उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए काजू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने से किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी तथा जिले को काजू उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

और पढ़ें