विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मिहिजाम नगर परिषद में ड्राइविंग लाइसेंस हेतु लगे विशेष शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन टेस्ट में सफल 92 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मिहिजाम नगर परिषद में ड्राइविंग लाइसेंस हेतु लगे विशेष शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन टेस्ट में सफल 92 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस

 

परिवहन विभाग, झारखण्ड एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को जिला अंतर्गत मिहिजाम नगर परिषद में ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आयोजित विशेष शिविर के दूसरे एवं अंतिम दिन कुल 190 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले एवं टेस्ट में सफल 92 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। जबकि 47 फेल हुए वहीं 51 अनुपस्थित रहे। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने आवेदन प्रस्तुत किए।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री मुकेश कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के निर्देश एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपील कर कहा कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

और पढ़ें