विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेजी, 57.61% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में तेजी, 57.61% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार 9 जुलाई 2026 को अपराह्न 4 बजे तक जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 3,28,746 मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 57.61 प्रतिशत है। वहीं 78,285 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 13.72 प्रतिशत है।

08 नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,895 मतदाताओं में से 1,40,320 फॉर्म वितरित किए गए हैं तथा 39,373 फॉर्म डिजिटाइज किए गए हैं। वहीं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,738 मतदाताओं में से 1,88,426 फॉर्म वितरित किए गए हैं और 38,912 फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाने तथा प्राप्त प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बीएलओ से प्राप्त एन्यूमरेशन फॉर्म को शीघ्र भरकर वापस जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

और पढ़ें