विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता व राजस्व संग्रहण पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता व राजस्व संग्रहण पर जोर

जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शहरी जलापूर्ति, पीएम आवास योजना (शहरी) तथा पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य मदों में शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। लोगों को होल्डिंग टैक्स स्वयं ऑनलाइन माध्यम से जमा करने के लिए प्रेरित करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए, ताकि एजेंसियों पर निर्भरता कम हो और राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता आए।

बैठक में सभी सार्वजनिक शौचालयों को शीघ्र फंक्शनल बनाने, लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट तथा जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए। पीएम आवास योजना (शहरी) के ऐसे लाभुक, जिन्होंने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी करने को कहा गया। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि विकास योजनाओं और संसाधनों का सभी वार्डों में समान रूप से वितरण हो।

अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने, शहर की स्वच्छता बनाए रखने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें