विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मईया सम्मान योजना की लाभुक की शिकायत का ऑन-द-स्पॉट समाधान, तीन माह की राशि जल्द मिलेगी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मईया सम्मान योजना की लाभुक की शिकायत का ऑन-द-स्पॉट समाधान, तीन माह की राशि जल्द मिलेगी

जामताड़ा। जिला प्रशासन ने एक बार फिर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मिसाल पेश की। समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लंबित राशि की शिकायत लेकर अपने पिता के साथ पहुंची नाला प्रखंड की एक युवती की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया।

युवती ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सम्मान राशि कई महीनों से उसके खाते में नहीं पहुंची है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के कर्मियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जांच में पता चला कि तकनीकी कारणों से लाभुक का नाम पेंडिंग सूची में चला गया था, जिसके कारण भुगतान रुका हुआ था।

संबंधित विभाग ने तकनीकी त्रुटि को दूर करते हुए लाभुक को आश्वस्त किया कि आगामी मंगलवार तक तीन माह की लंबित सम्मान राशि एक साथ उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर युवती और उसके पिता ने संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का पारदर्शी, संवेदनशील और समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

और पढ़ें