विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उपायुक्त ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की भागीदारी की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उपायुक्त ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की भागीदारी की अपील

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय में स्वयं गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपा। इसके साथ ही प्रपत्र की ऑनलाइन प्रविष्टि (डिजिटाइजेशन) की प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस दौरान बीएलओ ने आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रपत्र प्राप्त कर उसकी पावती भी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ एवं पर्यवेक्षक से मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां बीएलओ को स्वयंसेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र को सही जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करें तथा उसकी पावती अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से #JharkhandSIR अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।

और पढ़ें