विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

भाजपा की जिला मासिक बैठक में एसआईआर अभियान और पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भाजपा की जिला मासिक बैठक में एसआईआर अभियान और पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक बैठक शुक्रवार को बुद्धूडीह स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने एसआईआर अभियान के दौरान सभी बूथों पर सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को सजग रहने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं भाजपा नेता माधव चंद्र महतो ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम पहुंचकर यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही वर्ष 2027 के पंचायत चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अभय सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें