विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देश

 

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को एसपी शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं शाखा प्रभारी शामिल हुए।

 

बैठक में बताया गया कि मई 2026 से अब तक जिले में 753 वारंटों का निष्पादन और गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं जून 2026 के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों, सीमावर्ती क्षेत्रों के अपराधियों तथा हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई तथा साइबर ठगी में शामिल अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

बैठक में लंबित कांडों और वारंटों के शीघ्र निष्पादन, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज, डायन प्रथा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही श्रावणी मेला-2026 के दौरान कांवरियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्त और निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

और पढ़ें