विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

बेड़ा गांव में कृषक गोष्ठी, मिलेट मिशन व आधुनिक खेती की दी गई जानकारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बेड़ा गांव में कृषक गोष्ठी, मिलेट मिशन व आधुनिक खेती की दी गई जानकारी

 

जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत गरजोरी पंचायत के बेरा गांव में कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को झारखंड मिलेट मिशन योजना के तहत चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत मिलेट की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

 

गोष्ठी में किसानों को खरीफ मौसम में दलहन की खेती को बढ़ावा देने तथा इस वर्ष कम वर्षापात की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत उपलब्ध सोलर पंप की जानकारी भी साझा की गई। कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी बताए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बेड़ा गांव के महिला एवं पुरुष किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें