एसपी के निर्देश पर कुंडहित पुलिस का वाहन जांच अभियान, पांच का कटा चालान
जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना पुलिस ने क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पांच लोगों का चालान काटा गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी इस तरह का जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।








