विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मलिक को झारखंड विधानसभा में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पूर्व मंत्री और धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मलिक को झारखंड विधानसभा में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, धनबाद के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का मंगलवार को रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में वे धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। विधायक रहने के दौरान उन्होंने राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे झारखंड विधानसभा के पोर्टिको संख्या-1 में रखा गया। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मन्नान मलिक ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दीपक बिरुवा, दीपिका पाण्डेय सिंह, कल्पना सोरेन, मथुरा प्रसाद, मो. ताजुद्दीन, नमन बिक्सल कोनगाड़ी, दशरथ गगराई, प्रकाश राम, डॉ. नीरा यादव, ममता देवी तथा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, सचिवालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

और पढ़ें