विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों पर हुई बैठक ,जिला स्तरीय पदाधिकारी हुए शामिल 

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों पर हुई बैठक ,जिला स्तरीय पदाधिकारी हुए शामिल

कुंडहित/जामताड़ा: विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के सभी मतदान केदो में बीएलओ एवं बीएलए 2 तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित आम मतदाता एवं स्थानीय लोगों के साथ एसआईआर प्रक्रिया की चर्चा की गई। इस दौरान पुनरीक्षण के क्रम में अनमैप्ड मतदाता सूची और गणना प्रपत्र भरवाए जाने के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श कर आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। साथ ही पुनरीक्षण के कार्य को त्रुटि रहित तरीके से समय पूर्ण करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में विशेष तौर पर अनुपस्थित मतदाताओं की खोज पड़ताल किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई तथा इस संबंध में आयोग के दिशा निर्देशों की जानकारी बताई गई। प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रो पर आयोजित इस बैठक का पर्यवेक्षण करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी भी कुंडहित पहुंचे। जामताड़ा डीएलएओ ने कुंडहित के कई मतदान केंद्रों पर चल रहे बैठक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भी उपस्थित प्रतिभागियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा भी उनके साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा भेजा गया अनमैप्ड सूची सभी बीएलओ एवं संबंधितों को मुहैया कर दी गई है। वॉलिंटियरों को भी सूची की प्रति मुहैया करा दी गई है तथा क्षेत्र के एएसडीडी श्रेणी के प्रत्येक मतदाता का सत्यापन किए जाने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश मुहैया कर दिए गए हैं। मतदान केंद्रो पर आयोजित इस बैठक को लेकर क्षेत्र में एसआईआर को लेकर चल रही चर्चा और गहमागहमी बनी हुई हैं।

और पढ़ें