विश्व जनसंख्या दिवस पर हुआ परिवार नियोजन माह का शुभारंभ
कुंडहित/जामताड़ा: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया गया। मेला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर बीपीएम लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कही कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ परिवार स्वास्थ्य मेला 14 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा।इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के दंपत्ति परिवार नियोजन के बारे में जानकारी ले सकते है। साथ ही पखवाड़े के दौरान योग्य दंपतियों के बीच साथ परिवार नियोजन किट मुहैया कराया जाना है। पखवाड़े में क्षेत्र के योग्य लोग पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण निशुल्क किया जाता है। प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ मेडिकल किट भी दिया जाएगा। मौके पर वीडियो जमाले राजा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ यह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।हमारे भारत देश जनसंख्या वृद्धि की समस्या से जूझ रहा हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम चला रही हैं।भारत में जनसंख्या जिस दर से बढ़ रही है बहुत ही गंभीर स्थिति है। इससे निपटना आपलोग के जागरुक हुए बिना निपटाना संभव नहीं है।सभी लोगों को जागरूक करना होगा।उन्होंने सभी लोगों से जनसंख्या नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की। मौके पर वीडियो जमाले राजा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी काउंटर का निरीक्षण किया साथ ही उपस्थित डॉक्टर एंव स्टाफ के साथ उपलब्ध दवाओ की भी जानकारी ली। मौके पर बीपीएम लक्ष्मी नारायण गुप्ता, प्रभारी बीडीएम निर्मल फौजदार, डब्लूएचओ के फील्ड मॉनिटर शिवधन के अलावे स्वास्थ्य कर्मी गण उपस्थित थे।








