विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का हमला, बदहाली और लापरवाही के आरोप

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का हमला, बदहाली और लापरवाही के आरोप

 

जामताड़ा: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्पतालों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और मरीजों को समय पर इलाज तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खूंटी में कथित चिकित्सीय लापरवाही से एक आदिवासी महिला की मौत, जामताड़ा में गर्भवती महिला और उसके नवजात की मृत्यु तथा फतेहपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में घायल कोल समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमानाथ कोल की इलाज के अभाव में मौत स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने लाती है।

 

मनोज गोस्वामी ने कहा कि फतेहपुर सदर अस्पताल में न डॉक्टर उपलब्ध थे, न समुचित इलाज और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था। बाद में पुलिस वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां भी पर्याप्त इलाज नहीं मिलने का आरोप है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि जमशेदपुर में मलेरिया के नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में बेड और आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी कमियों को छिपाने में लगा है और व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाता है।

 

भाजपा नेता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि विभाग की स्थिति नहीं संभल रही है तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने सरकार से अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल सुदृढ़ करने की मांग की।

और पढ़ें