विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण: जामताड़ा में 99.99 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित, 68.17 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण: जामताड़ा में 99.99 प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित, 68.17 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

 

जामताड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जामताड़ा जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से रविवार शाम छह बजे तक 5,70,587 मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल का 99.99 प्रतिशत है। वहीं 3,88,975 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जो 68.17 प्रतिशत के बराबर है।

 

नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,892 फॉर्म का वितरण कर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है तथा 72.58 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,695 फॉर्म वितरित किए गए हैं, जबकि 64.87 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ और एईआरओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए एन्यूमरेशन फॉर्म को शीघ्र भरकर जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

और पढ़ें