विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ-बीएलए बैठक में सत्यापन व डिजिटाइजेशन पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, बीएलओ-बीएलए बैठक में सत्यापन व डिजिटाइजेशन पर जोर

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। बैठक में मतदाता सूची के प्रारूप एवं एएसडीडीएफ (ASDDF) सूची के सत्यापन, शेष गणना प्रपत्रों के शीघ्र संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में डुप्लीकेट या बहु-प्रविष्टि वाले मतदाता, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, लापता अथवा अनुपस्थित मतदाताओं तथा हस्ताक्षर से इनकार करने वाले व्यक्तियों से संबंधित प्रविष्टियों का सत्यापन किया गया। साथ ही प्रपत्र-6, 6ए, 7 और 8 की समीक्षा तथा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने पर भी चर्चा हुई।

 

जिला स्तर के अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान समय पर एसआईआर कार्य पूरा करने वाले नाला एवं फतेहपुर प्रखंड के चार बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य बीएलओ को भी निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें