विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

बेल्जियम के विद्यार्थियों ने किया झारखंड विधानसभा का भ्रमण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बेल्जियम के विद्यार्थियों ने किया झारखंड विधानसभा का भ्रमण

निजाम खान

रांची। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बेल्जियम से झारखंड दौरे पर आए विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात कर अपने झारखंड प्रवास के अनुभव साझा किए। स्मृति-चिह्न के रूप में उन्हें विधानसभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक “सदन संवाद” भेंट की गई।

विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक विविधता, पारंपरिक जीवनशैली और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का आत्मीय व्यवहार, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर उनके लिए यादगार और प्रेरणादायक रहा। इस भ्रमण ने उन्हें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम जैसे शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम विभिन्न देशों के विद्यार्थियों के बीच आपसी समझ, सांस्कृतिक संवाद और मैत्री संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि झारखंड की यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और अविस्मरणीय अनुभव साबित होगी तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम दोनों देशों के बीच सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देंगे।

और पढ़ें