विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान कारा सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, मुलाकात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, वॉकी-टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग और इलेक्ट्रिक फेंसिंग की स्थिति का जायजा लिया गया। कारा में कराए गए सिक्योरिटी ऑडिट और मॉक ड्रिल की जानकारी लेते हुए फायर सिक्योरिटी ऑडिट कराने तथा बंदियों के बीच फायर सेफ्टी का प्रदर्शन आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही तड़ित चालक की कार्यशीलता की जांच कराने के लिए बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

 

बैठक में महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पाकशाला और पुस्तकालय में चल रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा हुई। सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। हाई मास्ट, स्ट्रीट और प्रॉपर्टी लाइट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित कचरा उठाव, फॉगिंग तथा कारा में प्रवेश करने वाले लोगों और सामग्री की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

और पढ़ें