विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, टीबी अभियान में धीमी प्रगति पर कड़ी कार्रवाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, टीबी अभियान में धीमी प्रगति पर कड़ी कार्रवाई

 

जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में टीबी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, एनसीडी, मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया तथा कुष्ठ उन्मूलन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान 100 दिवसीय टीबी अभियान में जांच, जियो-टैगिंग और अन्य कार्यों की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिला समन्वयक (टीबी) से स्पष्टीकरण मांगने तथा प्रदर्शन में सुधार होने तक वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में बताया गया कि जिले में डेंगू का कोई पॉजिटिव मामला नहीं है, जबकि मलेरिया नियंत्रण के लिए डीडीटी छिड़काव और नाइट ब्लड सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कुष्ठ रोग के बढ़ते मामलों पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, समय पर जांच, उपचार और संपर्क में आए लोगों को दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक 15 दिनों में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित करने और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

और पढ़ें