विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, जागरूकता रथ रवाना

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में नशा मुक्ति अभियान को मिली गति, जागरूकता रथ रवाना

 

जामताड़ा: समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

 

इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थ केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी प्वाइंट में भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण करेगा। इस दौरान नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नशा मुक्ति से संबंधित पुस्तिकाओं का भी वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जन आंदोलन को मजबूत बना सकें।

और पढ़ें