विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

डीपीआरओ पंकज कुमार रवि ने सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों ने परखी हकीकत

 

कुंडहित

जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने कुंडहित प्रखंड की गड़जोड़ी पंचायत का दौरा कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, पंचायत भवन तथा 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित स्नान घाट समेत विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय का भी निरीक्षण किया, जो क्षतिग्रस्त पाया गया। साथ ही भवन की स्थिति भी काफी जर्जर एवं पुरानी मिली, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने गड़जोड़ी मध्य विद्यालय पहुंचकर विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील), शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षकों से छात्रवृत्ति एवं साइकिल वितरण की स्थिति की जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में विद्यार्थियों को कीचड़युक्त रास्ते से होकर विद्यालय आना पड़ता है। उन्होंने विद्यालय तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी।

अधिकारियों ने पीडीएस दुकान में खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों की जांच की। इसके अलावा पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ विद्युत मुर्मू, कनीय अभियंता लक्ष्मीकांत हेंब्रम, मुखिया शत्रुघ्न सोरेन, 15वें वित्त आयोग के प्रखंड समन्वयक अनूप मंडल ,सुपरवाइजर पूजा मंडल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें