विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में पंचायतों का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं की हुई समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में पंचायतों का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं की हुई समीक्षा

जामताड़ा जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुश्रवण के उद्देश्य से शनिवार को सभी प्रखंडों में नामित वरीय अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों, मनरेगा योजनाओं, कल्याण छात्रावासों, प्रशिक्षण केंद्रों, आवासीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं को सुना तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की।

प्रखंडवार निरीक्षण के तहत करमाटांड़ प्रखंड की बागबेड़ पंचायत में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, नाला प्रखंड की चकनयापाड़ा पंचायत में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जामताड़ा प्रखंड की सिउलीबाड़ी पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा कुंडहित प्रखंड की गढ़जोरी पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने निरीक्षण किया। उनके साथ प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं परीक्ष्यमान उप समाहर्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के प्रभावी संचालन और जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

और पढ़ें