विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में जल्द शुरू होगी स्मार्ट डिजिटल क्लास, नीट-जेईई की होगी ऑनलाइन तैयारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में जल्द शुरू होगी स्मार्ट डिजिटल क्लास, नीट-जेईई की होगी ऑनलाइन तैयारी

जामताड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए जल्द ही स्मार्ट डिजिटल क्लास की सुविधा शुरू होने जा रही है। शनिवार को उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त सहकारिता भवन स्थित स्मार्ट क्लास संचालन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कक्ष में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी उपकरणों, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि डिजिटल लाइव क्लास कार्यक्रम के तहत जिले के सभी उच्च विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्टेट बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल के माध्यम से जिले के सभी उच्च विद्यालयों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़कर तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की योजना है। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास के सफल संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद जिला सहकारिता कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां सहकारिता सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों और कर्मियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने के भी निर्देश दिए गए।मौके पर नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति भी मौजूद थे।

और पढ़ें