विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सदर अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन सख्त, नियमित होगी निगरानी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सदर अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन सख्त, नियमित होगी निगरानी

जामताड़ा: जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नई निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रशिक्षणरत उपसमाहर्ताओं को उनके नियमित प्रशिक्षण के अतिरिक्त अस्पताल के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे निर्धारित साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार दिन और रात दोनों समय औचक निरीक्षण करेंगे तथा प्रतिदिन अपनी जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति, मरीजों के इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, अनावश्यक रेफर किए जाने वाले मामलों तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

जिला प्रशासन के अनुसार सदर अस्पताल को लेकर डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाओं की कमी और मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने जैसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आए और आम लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रशासन का कहना है कि नियमित मॉनिटरिंग से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार होगा और मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

और पढ़ें