विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नाला विशेष शिविर में 106 आवेदकों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नाला विशेष शिविर में 106 आवेदकों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

निजाम खान

जामताड़ा। परिवहन विभाग के विशेष अभियान के तहत नाला प्रखंड कार्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में टेस्ट में सफल 106 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। शिविर देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आवेदन जमा किए।

 

शिविर के दौरान कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर जांच और सत्यापन किया गया। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले तथा ड्राइविंग टेस्ट में सफल 106 अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया, जबकि 32 आवेदक टेस्ट में सफल नहीं हो सके।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग के विशेष अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरल और सुलभ तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि निर्धारित तिथि और स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। विभाग का मानना है कि ऐसे विशेष शिविरों से लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनेगी।

और पढ़ें