विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में 241 विकास योजनाओं पर मंथन, जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, जनता दरबार, सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त अनुशंसाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में पेयजल, आधारभूत संरचना, मरम्मत और जीर्णोद्धार से जुड़ी योजनाओं सहित कुल 241 प्रस्तावों पर क्रमवार विचार किया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे अधिक से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के साथ लाभार्थियों की संख्या और उसके प्रभाव का आकलन भी प्रस्तुत किया जाए।

 

बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डाइनिंग टेबल उपलब्ध कराने, रेलवे स्टेशन से वीर कुंवर सिंह चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जनहित को केंद्र में रखकर किया जाए, ताकि जिले के विकास कार्यों को नई गति मिल सके।

और पढ़ें