स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 13 किलो खराब पेड़ा कराया नष्ट

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर जरमुंडी प्रखंड से नागनाथ चौक तक विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।

अभियान के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) की मदद से 26 प्रतिष्ठानों से पेड़ा, हल्दी, सेव, सब्जी और दाल सहित कुल 55 खाद्य नमूनों की मौके पर जांच की गई। जांच में लगभग 13 किलोग्राम पेड़ा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट करा दिया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री हमेशा ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ बर्तनों का उपयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि मेला अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और खाद्य पदार्थों की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

और पढ़ें