रवींद्रनाथ महतो और चंदना बाऊरी के बीच जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
रांची स्थित विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के आवास पर पश्चिम बंगाल के साल्टोरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक चंदना बाऊरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच जनहित, सामाजिक सरोकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने, जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बढ़ाने तथा समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
रवींद्रनाथ महतो ने चंदना बाऊरी का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी लिखित पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” भी उन्हें सप्रेम भेंट की।
चंदना बाऊरी ने इस सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के लिए रवींद्रनाथ महतो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श, संघर्ष और विचार समाज को सदैव प्रेरित करते रहेंगे तथा नई पीढ़ी को सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक बनाएंगे।









