चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं, लंबित कार्यों और अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का भी जायजा लिया गया।

 

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। मिहिजाम थाना भवन के लिए शहरी क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रतिवेदन देने को कहा गया। बरबेंदिया पुल से प्रभावित रैयतों के मुआवजा भुगतान में आ रही अड़चनों को दूर कर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने, आवासीय विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड करने और लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टा मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

और पढ़ें