स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

कोल इंडिया के अध्यक्ष सतीश झा ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से की मुलाकात

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

रांची: कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा ने शुक्रवार को रांची स्थित कांके आवास पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच झारखंड के समग्र विकास, ऊर्जा एवं कोयला क्षेत्र की संभावनाओं, सतत खनन गतिविधियों, स्थानीय रोजगार, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

बैठक में झारखंड के औद्योगिक विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही खनन क्षेत्रों में स्थानीय विकास, रोजगार सृजन और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में कोल इंडिया की भूमिका पर चर्चा की गई।

 

रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड देश की ऊर्जा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और कोल इंडिया राज्य के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सतीश झा के नेतृत्व में कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य करेगी।

 

मुलाकात के अंत में रवींद्रनाथ महतो ने सतीश झा को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में कोल इंडिया का सहयोग आगे भी लगातार मिलता रहेगा।

और पढ़ें