विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर और मयूराक्षी कला मंच का शुभारंभ, कांवरियों के लिए बेहतर सुविधाएं

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर और मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव ने किया। इस दौरान श्रावणी मेला में बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा सेवा कार्यों को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि बाबा बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हंसडीहा में 300 बेड क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हंसडीहा मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

और पढ़ें