जामताड़ा: बागडेहरी मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत गायपाथर में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षा सुभद्रा बावरी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा करना तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना ।
बैठक में मंडल अध्यक्षा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर की सक्रियता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापन कार्य को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।









