चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में शिक्षकों के पदस्थापन व विभागीय मामलों की समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने की। बैठक में अंतर जिला स्थानांतरित शिक्षकों के पदस्थापन, सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में आर्ट्स शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, शिक्षकों के विरुद्ध लंबित विभागीय मामलों की समीक्षा तथा सेवानिवृत्ति के बाद देय लाभों सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में अंतर जिला स्थानांतरित एक शिक्षक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें गृह प्रखंड के विद्यालय में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया। वहीं विभिन्न शिक्षकों के विरुद्ध चल रही विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई और दंड अधिरोपित करने का निर्देश दिया गया। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में लापरवाही से जुड़े एक मामले में संबंधित शिक्षक का एक वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) रोकने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक के दौरान स्पष्ट किया गया कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित लाभों के शीघ्र निष्पादन तथा सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में आर्ट्स शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से जुड़े मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें