चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के शैक्षणिक प्रदर्शन, विभिन्न सूचकांकों की प्रगति, ऑनलाइन पोर्टल पर समयबद्ध डेटा प्रविष्टि, विद्यार्थियों के आधार सत्यापन, अपार आईडी निर्माण तथा पठन-पाठन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर नियमित अपलोड करने को कहा गया। अकार्यशील आधार केंद्रों को शीघ्र चालू करने और अगले एक सप्ताह में कम से कम 20 हजार अपार आईडी तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही प्रोजेक्ट रेल प्रतियोगिता में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार तथा उनके शैक्षणिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में विभिन्न सूचकांकों में धीमी प्रगति और लापरवाही पर सभी प्रखंडों के बीपीओ से स्पष्टीकरण मांगने तथा उनका वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सीपीडी प्रशिक्षण, स्प्लिट सिलेबस अपडेट और विभिन्न निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ, एपीओ, विद्यालय वार्डन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें