चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

पीएम पोषण योजना की समीक्षा, बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में सोमवार को पीएम पोषण योजना के तहत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की प्रगति, एसएमएस रिपोर्टिंग, आईएफए गोली वितरण, खाद्यान्न उठाव तथा अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना नियमित रूप से संचालित हो रही है और एसएमएस रिपोर्टिंग में शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। बैठक में निर्देश दिया गया कि बच्चों को निर्धारित मेनू एवं पौष्टिकता के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें शिक्षा के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में स्कूल स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर खाद्यान्न उठाव पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभागीय गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना की नियमित जांच कर जियोटैग्ड फोटो सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। छात्रों को स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में एल्बेंडाजोल एवं आईएफए गोली का सेवन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

इसके अलावा रसोइयों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए निदेशालय से आवश्यक पत्राचार करने तथा योजना के सुचारु संचालन के लिए विभागीय स्तर पर आवंटन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें