विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में उमड़ी भीड़, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

  1. राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 की पहली सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम जलार्पण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। इसी क्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी, भीड़ प्रबंधन और संचार व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को मेला क्षेत्र की हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

इसके बाद उपायुक्त ने टेंट सिटी का निरीक्षण कर पेयजल, स्वच्छता, बिजली, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वहां ठहरे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और सुव्यवस्थित प्रबंधन पर संतोष जताया।

 

उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है, इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को पूरी मेला अवधि के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।:::

और पढ़ें