विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

चार माह से विधवा पेंशन नही मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रही विधवा महिलाएं

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

चार माह से विधवा पेंशन नही मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रही विधवा महिलाएं

निजाम खान

जामताड़ा: केंद्र सरकार की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि पिछले लगभग चार महीनों से जामताड़ा जिला के लाभुक महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची है। इससे विधवा महिलाओं को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन उनके लिए आजीविका का प्रमुख सहारा है, जिसके नही मिलने से रोजमर्रा के खर्च, दवा, भोजन और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।

कई महिलाओं ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें उधार लेकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की इस महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को राहत मिल सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लंबित पेंशन राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है।

वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारी प्रभारी सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग जामताड़ा अब्दुल कय्युम अंसारी ने कहा राशी आ चुकी है।नयी प्रक्रिया लागू हुई है।अब नई प्रक्रिया के माध्यम से पेंशन की राशी दी जायेगी।कहा चिंता करने की जरूरत नही है।बहुत जल्द इसी महीना में लाभुक महिलाओं को पेंशन की राशी मिल जायेगी।

और पढ़ें