चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के सफल संचालन पर सर्वदलीय सहमति

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के सफल संचालन पर सर्वदलीय सहमति

निजाम खान

रांची। झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मानसून) सत्र के सफल, सुचारु और गरिमामय संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक तथा विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और मर्यादित ढंग से संचालित करने, संसदीय परंपराओं का पालन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड विधानसभा राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आशाओं और आकांक्षाओं का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा, जवाबदेही और स्वस्थ संवाद लोकतंत्र की मूल भावना है। अध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास है कि सदन की कार्यवाही निष्पक्ष, पारदर्शी और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित हो तथा पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी बात रखने का समान अवसर मिले।

उन्होंने सभी दलों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राज्यहित को प्राथमिकता देने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप मानसून सत्र को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भी सत्र के शांतिपूर्ण और सफल संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया।

और पढ़ें