चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जिला योजना की योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: उपायुक्त

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एजेंसीवार योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, कार्य पूर्णता तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, उनकी शीघ्र जांच कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं, अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

 

बैठक में भूमि विवाद अथवा वन विभाग से संबंधित कारणों से लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिन योजनाओं में विवाद के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है, उन्हें सरेंडर करने पर भी विचार करने को कहा गया।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बड़ी योजनाओं की जांच प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, भवन, एनआरईपी एवं विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें