विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर बन साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी कर साइबर ठगी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 49/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा दूरसंचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज अंसारी (सुंदरजोरी, जामताड़ा), शरीफ अंसारी (धनियाडीह, देवघर), इरफान अंसारी तथा फरीद अंसारी (दोनों केंदुआटांड़, जामताड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड तथा एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है। एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर खुद को कूरियर कंपनी का कस्टमर केयर अधिकारी बताते थे। वे लोगों को फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल कराते थे और इसके माध्यम से मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

और पढ़ें