चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

भाकपा का पदयात्रा प्रारंभ

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से विभिन्न जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा के दौरान बनकाठी, पालाजोड़ी एवं गड़जोड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया गया तथा उनकी समस्याओं को जाना गया। पार्टी की ओर से जल, जंगल और जमीन पर अधिकार की रक्षा तथा संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया गया। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई, अवैध खनन, बालू एवं कोयला की लूट, छात्र-नौजवानों की बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक एवं भ्रष्टाचार-अफसरशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही गई। पदयात्रा के दौरान जामताड़ा जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने तथा अजय बराज कैनाल का पानी आदिवासी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया एवं जिला सचिव गौर रवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पदयात्रा का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और ग्रामीणों को संगठित कर संघर्ष को मजबूत किया जाएगा।

और पढ़ें