चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

8 व 9 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 8 एवं 9 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण तथा एक ही परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक मतदान केंद्र पर दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

प्रशासन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं, जिनका नाम पूर्व की सूची में शामिल नहीं हो पाया या जिन्होंने गणना प्रपत्र (ईएफ) जमा नहीं किया था, वे भी आवश्यक प्रपत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं।

 

परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज होने या घर से दूर मतदान केंद्र आवंटित होने की स्थिति में फॉर्म-8 के माध्यम से नाम स्थानांतरित कराया जा सकेगा। अन्य राज्यों में पंजीकृत लेकिन झारखंड में सामान्य रूप से निवास करने वाले पात्र मतदाता भी फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के जरिए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। यह सुविधा ECINET ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष शिविर में भाग लेकर मतदाता सूची को अद्यतन कराने की अपील की है।

और पढ़ें