स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा, मुआवजा भुगतान व सड़क परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन विभाग के अंतर्गत संचालित 26 सड़क एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, आरओबी, सड़क चौड़ीकरण तथा अन्य प्रमुख परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को रैयतों के मुआवजा भुगतान में तेजी लाने, वाउचर संग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा वन स्वीकृति से जुड़ी लंबित अड़चनों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। रूपनारायणपुर–पोखरिया मोड़ सड़क परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जिन परियोजनाओं के लिए राशि उपलब्ध है, उनमें लंबित रैयतों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा भुगतान किया जाए। अधिकारियों को प्रभावित रैयतों को भूमि अधिग्रहण की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने तथा आवंटन के अभाव में लंबित भुगतान के लिए विभाग से आवश्यक पत्राचार करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही सभी विभागों एवं अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भू-अर्जन संबंधी कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने और अनावश्यक विलंब से बचने की हिदायत दी गई।

और पढ़ें