स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

सदर अस्पताल गोड्डा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को कई प्रस्तावों की मंजूरी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गोड्डा समाहरणालय सभागार में सदर अस्पताल की अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, बेहतर और मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई।

 

बैठक में सदर अस्पताल के पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में शॉर्ट सर्किट से क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर, कंप्रेसर और मुख्य तार की मरम्मत मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना के तहत कराने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में मौजूद मशीनों और चिकित्सा उपकरणों के नियमित रखरखाव के लिए एएमसी और सीएमसी कराने पर भी सहमति बनी।

 

हड्डी रोग के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सी-आर्म मशीन सेट सहित आवश्यक ऑर्थोपेडिक उपकरण खरीदने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके अलावा पांच अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था, नवनिर्मित भवन में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अतिरिक्त इन्फ्यूजन पंप, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और मल्टीपारा मॉनिटर खरीदने का निर्णय लिया गया।

 

अस्पताल में बेडशीट, बेड कवर, तकिया कवर और मरीजों के गाउन की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ऑपरेशन थिएटर के लिए विंडो एसी और कार्यालय सामग्री की खरीद पर भी चर्चा हुई। कुपोषण उपचार केंद्र के लिए आवश्यक उपकरण, बेडशीट, वाशिंग मशीन और स्टील रैक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

 

समिति ने सभी स्वीकृत प्रस्तावों को जल्द लागू कर मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

और पढ़ें