स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

पोड़ैयाहाट में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, खराब मिठाई और एक्सपायरी पेय नष्ट

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पवित्र सावन माह को देखते हुए गोड्डा जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पोड़ैयाहाट चौक स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानों में खराब खाद्य सामग्री और एक्सपायरी पेय पदार्थ पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अमित स्वीट्स में खराब जलेबी और स्टार्च युक्त रसगुल्ला पाया गया। वहीं पीयुषी स्वीट्स से करीब 40 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। सोनू कुमार भगत के प्रतिष्ठान से करीब 25 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और खराब जलेबी मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी खराब और एक्सपायरी सामग्री को मौके पर नष्ट कराया तथा दुकानदारों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

 

जांच के दौरान कुछ दुकानदार बिना वैध फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के कारोबार करते भी पाए गए। उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में अनुपालन नहीं करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में मिलावट या खाद्य मानकों के उल्लंघन की स्थिति में लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन रद्द करने सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें