चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

झारखंड आदिवासी दिवस पर जामताड़ा में दिखी संस्कृति और परंपरा की झलक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा : नगर भवन, दुलाडीह में रविवार को झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त आलोक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी, पौधा एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पारंपरिक आदिवासी परिधानों में नजर आए।

 

समारोह में भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आदिवासी समाज को भारत की आत्मा बताते हुए कहा कि यह दिवस संस्कृति, पहचान, भाषा, परंपरा और अधिकारों को याद करने का अवसर है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

 

उपायुक्त आलोक कुमार दुबे ने युवाओं से अपनी संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ने की अपील की। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने आदिवासी समाज की प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली को पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय बताया।

 

समारोह में बच्चों और कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल, जंगल और जमीन संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न विभागों ने आकर्षक स्टॉल लगाए। अतिथियों ने पांच सामुदायिक वन पट्टों का वितरण भी किया।

और पढ़ें