राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 को और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं एवं आमजनों के मनोरंजन के लिए आकाश में ड्रोन के जरिए विभिन्न आकृतियों और मनमोहक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त 2026 को बासुकीनाथ धाम में ड्रोन शो आयोजित होगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को दुमका के ए टीम ग्राउंड से ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
ड्रोन शो के दौरान आसमान में एक साथ कई ड्रोन के माध्यम से अलग-अलग आकृतियां और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मनोरंजन के साथ एक नया आकर्षण भी होगा।
जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन शो के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं और आमजनों को धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन और आधुनिक तकनीक का भी अनुभव मिले।
10 अगस्त को बासुकीनाथ और 15 अगस्त को दुमका में होने वाला यह ड्रोन शो मेले तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोगों के लिए खास आकर्षण बनने की उम्मीद है।









