चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान समेत प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई, रंगरोगन, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित अन्य कार्यों को अगले दो दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया। गांधी मैदान में मुख्य समारोह के दौरान सुबह 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण होगा।

बैठक में बताया गया कि परेड पूर्वाभ्यास 8 अगस्त से जारी है। 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। इस बार 15 प्लाटून परेड में शामिल होंगे।

उपायुक्त ने 15 अगस्त को जिले में ड्राई डे का कड़ाई से पालन कराने तथा शराब, मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 15 अगस्त को गांधी मैदान में मैत्री क्रिकेट/फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

और पढ़ें