विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

दूसरी सोमवारी पर आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश, बासुकीनाथ धाम में सफाई व्यवस्था रही दुरुस्त

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की दूसरी सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखी।

 

मंदिर परिसर, रूटलाइन, शिवगंगा, टेंट सिटी और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों पर सफाई कर्मी लगातार सक्रिय रहे। अलग-अलग शिफ्ट में तैनात कर्मियों ने नियमित रूप से कचरे का उठाव और सफाई की, ताकि भीड़ के बीच भी मेला क्षेत्र में गंदगी न फैले।

 

श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान भी सफाई व्यवस्था लगातार जारी रही। प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और जहां भी आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल सफाई कराई गई। संबंधित पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति का जायजा भी लिया।

 

जिला प्रशासन की ओर से मेला अवधि में स्वच्छता को सेवा और व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाया गया है। सफाई कर्मियों की तत्परता से मंदिर परिसर से लेकर श्रद्धालु मार्ग तक साफ-सफाई बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

 

दूसरी सोमवारी पर आस्था के इस बड़े आयोजन के बीच स्वच्छता कर्मियों की लगातार सक्रियता ने श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और बेहतर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें