स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बासुकीनाथ धाम में ड्रोन शो ने आसमान में दिखाई बाबा की महिमा, आस्था और तकनीक का दिखा अद्भुत संगम

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की दूसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन की ओर से तारा मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो ने आसमान में बाबा बासुकीनाथ की महिमा और श्रावणी मेले की धार्मिक परंपराओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

 

सोमवार शाम करीब 8:40 बजे सैकड़ों ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरी तो पूरा बासुकीनाथ धाम रोशनी से जगमगा उठा। आसमान में पंचतत्व, ॐ, समुद्र मंथन, भगवान शिव द्वारा हलाहल विषपान, मां गंगा का अवतरण, कांवड़ यात्रा और बाबा बासुकीनाथ धाम से जुड़ी विभिन्न धार्मिक आकृतियां प्रदर्शित की गईं।

 

ड्रोन शो में सुल्तानगंज से देवघर और देवघर से बासुकीनाथ तक की करीब 109 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा की परंपरा को भी दर्शाया गया। गंगाजल, कांवड़ियों की श्रद्धा और जलाभिषेक के दृश्यों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

 

इसके अलावा नागराज वासुकी और भगवान शिव के संबंध के साथ झारखंड की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को भी प्रस्तुति में शामिल किया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और झारखंड की संघर्ष एवं स्वाभिमान की परंपरा को भी ड्रोन आकृतियों के जरिए प्रदर्शित किया गया।

 

आसमान में बनती धार्मिक आकृतियों के बीच पूरा धाम “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक का यादगार अनुभव बन गया।

और पढ़ें